Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गैस रिसाव से फास्ट फूड के वाहन में लगी आग,मची अफरातफरी।

गैस रिसाव से फास्ट फूड के वाहन में लगी आग,मची अफरातफरी।

0
200

बाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के टंकी बाजार मुख्य सड़क में सोमवार की शाम एक फास्ट फूड के एक चार पहिया वाहन में अचानक फास्ट फूड बनाने के क्रम में गैस रिसाव होने से आग लग गई ।जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। आग के कारण वाहन में रखें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ,इनवर्टर बैटरी लाइट आदि जल कर खाख हों गई। ग्रामीणों के सहयोग से और सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में बहुत बड़ी घटना घटने से बच गई। इस बाबत फास्ट फूड वाहन के मलिक विक्की जायसवाल ने बताया कि अचानक गैस रिसाव से यह घटना घटित हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!