Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स बसपा ने पश्चिम चंपारण में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर चुनावी...

बसपा ने पश्चिम चंपारण में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर चुनावी तैयारियों को दी रफ्तार।

0
279

सुशासन का ढोंग करने वाली नीतीश सरकार में वंचितों को न्याय नहीं मिलता : अनिल

आशीष पाण्डेय,लौरिया,पश्चिमी चंपारण।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वावधान में आज साहू जैन विद्यालय, लौरिया में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार चौधरी मौजूद रहे, जिन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया।अनिल कुमार चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “देश में कानून-व्यवस्था का पर्याय बहन मायावती जी हैं। उनके नेतृत्व में हमें बिहार में बहुजन सरकार बनानी है।” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और चुनावी मुहिम तेज करने का आग्रह किया। साथ ही, उन्होंने नीतीश सरकार पर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा, “इस सरकार का रिकॉर्ड दमन और अन्याय से भरा है। यह सुशासन का ढोंग करती है, लेकिन वंचितों को न्याय नहीं मिलता।वहीं चौधरी ने आगे कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें बाबा साहेब अम्बेडकर के संविधान को कमजोर करने पर तुली हैं। उन्होंने दलितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों और अल्पसंख्यकों से एकजुट होकर इन “सामंती ताकतों” का विरोध करने की अपील की। “हमारा संदेश जन-जन तक पहुंचाना है कि बसपा ही सच्चे सामाजिक न्याय की गारंटी है,” उन्होंने जोर देकर कहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन जिलाध्यक्ष आमीलाला रविदास ने किया। इस दौरान जिला प्रभारी रामेश्वर भारती, विकास बैठा, मो. हारू, कन्हैया कुमार, प्रकाश चंदन, मिथलेश कुमार और सरोज कुमार चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में चंपारण में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। बसपा की यह बैठक पश्चिम चंपारण में पार्टी की बढ़ती सक्रियता का संकेत देती है। आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा और भी जोरदार प्रचार अभियान चलाए जाने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!