Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home हेल्थ दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित होंगे बगहा के सुप्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक...

दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित होंगे बगहा के सुप्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ० पदमभानु सिंह।

0
166

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण


बगहा। पश्चिमी चंपारण अंतर्गत बगहा नगर के नारायणपुर स्थित होमिया कैंसर सेवा अस्पताल बगहा – 02 के सुप्रसिद्ध होमियोपैथी कैंसर चिकित्सक डॉ० पदमभानु सिंह को जर्मनी में दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा।गत वर्ष दुबई में अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड 2024 से सम्मानित हो चुके हैं।इस वर्ष के जर्मनी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय होमियोपैथी समिट 2025 में देश-विदेश सहित बिहार के चुनिंदा होम्योपैथ चिकित्सकों को न्योता मिला है।जिसमें पश्चिमी चंपारण अंतर्गत बगहा से एक मात्र सुप्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक रूप डॉ० पदमभानु सिंह को शामिल किया गया है।वही आगामी 08 अप्रैल से 16 अप्रैल को होम्योपैथ प्रणेता डॉ. हनीमैन के जन्मदिवस पर जर्मनी में होमियोपैथी चिकित्सकीय जगत में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान हेतु डॉक्टर पदम भानु सिंह को अंतरराष्ट्रीय चिकित्सक समिट में सम्मानित किया जाएगा।उक्त आशय की जानकारी डॉक्टर पदमभानु सिंह ने दिया।उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय होमियोपैथी समिट 2025 आगामी 8 अप्रैल से 16 अप्रैल तक जर्मनी,फ्रांस व स्विट्जरलैंड जैसे यूरोपीय देशों में प्रस्तुत होंगे।होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान देने हेतु मुझे अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा।डॉ.पदमभानु सिंह ने कहा कि यह सम्मान जर्मनी के एक प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान की ओर से दिया जाएगा,जहां दुनिया भर के चिकित्सकों और शोधकर्ताओं की उपस्थिति में मुझे यह गौरव प्राप्त होगा। डॉ० पदमभानु सिंह की इस उपलब्धि से न केवल भारतीय चिकित्सा जगत बल्कि पूरे देश को गर्व की अनुभूति हो रही है। होम्योपैथी चिकित्सक डॉक्टर पदमभानु सिंह की इस उपलब्धि पर वन विकास भारती के सचिव अरुण कुमार सिंह,डॉक्टर भानु प्रताप सिंह, डॉक्टर हरिओम सिंह,पूर्व मंत्री राजेश सिंह,बगहा विधायक राम सिंह, अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह,समाजसेवी निप्पू कुमार पाठक,शिक्षक पिंटू कुमार आदि ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!