Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास रैयत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन की अहम बैठक सम्पन्न

रैयत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन की अहम बैठक सम्पन्न

0
234

अजय गुप्ता भितहा पश्चिम चंपारण बिहार

रैयत क्षेत्र में स्थानीय कार्यों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक रैयत को लेकर शनिवार को पंचायत सरकार भवन जमुनिया भितहा जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिविर अधिकारी का आदर्श कुमार ने की, जिसमें क्षेत्रीय पंचायत प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में क्षेत्र में चल रही रैयत कार्य – हित में प्रपत्र: 2 प्राप्त /जमा लेने हेतु की प्रगति की समीक्षा की गई तथा रैयत से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही रैयत समस्याओं को बेबाकी से अधिकारियों के समक्ष रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग को गंभीरता से लेते हुए कहा कि प्रशासन जनहित में तत्परता से कार्य कर रहा है और सभी मुद्दों का समयबद्ध समाधान किया जाएगा।

शिविर अधिकारी आदर्श कुमार ने कहा कि रविवार को कार्यालय खुला रहेगा! भितहा अंचल संबंधित सभी रैययो को पुन जानकारी किया जाता है कि अविलंब प्रपत्र 2 रैयत द्वारा स्वामित्य /धारित भूमि की स्व- घोषणा हेतु प्रपत्र 3 वंशवाली अनुलग्नको के साथ विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त शिविर कार्यालय में भितहा में समर्पित करे!जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की ताकि रैयत का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। कर्मी कानूनगो शिशुपाल कुमार, अमीन परशुराम सक्सेना, विकास कुमार, प्रदानिराज कुमार, रितेश कुमार निराला जनप्रतिनियों, जिला परिषद प्रतिनिधि सुशील शर्मा,सरपंच भोला बैठा, दीनानाथ यादव, रैयत एवं जनप्रतिनियों उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!