Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home स्पोर्ट्स नेपाल के त्रिवेणी नागा बाबा  कुटी में विराट दंगल प्रतियोगिता का हुआ...

नेपाल के त्रिवेणी नागा बाबा  कुटी में विराट दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

0
450

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा के पड़ोसी देश नेपाल के त्रिवेणी में स्थित नागा बाबा के कुटी में रविवार को आयोजित विराट दंगल की प्रतियोगिता में उत्तर-प्रदेश के जितेन्द्र पहलवान ने नेपाल के दांग जिला के पहलवान गोपाल थापा को हरा कर कुश्ती प्रतियोगिता जीत लिया। कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजक पूर्व अंतराष्ट्रीय स्तर के पहलवान तथा त्रिवेणी स्थित नागा बाबा कुटी और लक्ष्मीनारायण मंदिर के पीठाधीश केशव दास ने बताया की अंतराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में त्रिवेणी के युवा समाज के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में भारत तथा नेपाल के लगभग दो दर्जन महिला तथा पुरुष पहलवान सहभागी हुए थे। प्रतियोगिता के अंतिम राउंड के विजेता उत्तरप्रदेश के महराजगंज के जितेन्द्र पहलवान को प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नेपाल के पूर्व अर्थ राज्य मंत्री भरत साह के द्वारा पुरस्कार स्वरूप चांदी का गदा तथा पच्चीस हजार रुपया नकद दिया गया। कुश्ती प्रतियोगिता को देखने के लिए भारत तथा नेपाल से हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे। त्रिवेणी स्थित बालपुरी कुटी के पीठाधीश मोहन पूरी ने बताया की अगले वर्ष और विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन त्रिवेणी में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!