Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाइक कार के भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल, जीएमसीएच...

बाइक कार के भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल, जीएमसीएच रेफर।

0
241

आशीष पाण्डेय,लौरिया,पश्चिमी चंपारण।

लौरिया चनपटिया मुख्य मार्ग में जिरिया गाँव के समीप कार और बाईक के टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवको कि पहचान सीरिसिया ओपी थानाक्षेत्र के सबेया चरगाहा वार्ड संख्या 10 निवासी तेजू पटेल के 20 वर्षीय पुत्र गोलू पटेल एवं कशी महतो के 18 वर्षीय पुत्र निरहु कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक अपनी माँ अमिता देवी के साथ लौरिया उत्कर्ष बैंक में किसी काम के लिए आये थे। दोनों युवक अपनी माँ को टेम्पू में बैठाकर वापस अपने घर सबेया चरगाहा जा रहे थे तभी जिरिया गाँव के समीप चनपटिया के तरफ से आ रही यूपी नम्बर कार जिसका नंबरUP27Q4684 है आमने-सामने कि टक्कर हो गई जिसमे दोनों युवक घायल हो गए।सुचना पर पहुंची 112 पुलिस ने दोनों घायल युवको को लौरिया सामुदायिक हॉस्पिटल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों युवाको को बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। वही घटना स्थल से पुलिस ने बाईक और कार को जब्त कर थाने ले गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!