Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पुलिस प्रशासन रामनवमी पर्व को लेकर अलर्ट मोड़ पर।

पुलिस प्रशासन रामनवमी पर्व को लेकर अलर्ट मोड़ पर।

0
147

फ्लैग मार्च निकाल कर शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील, प्रभारी थानाध्यक्ष।

पुलिस की रहेगी असामाजिक तत्वों व उपद्रवियों पर पैनी नजर

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर में रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम अलर्ट मोड़ पर है। रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसको लेकर विभिन्न पूजा स्थान पर जहां पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।तो दूसरी ओर शुक्रवार की देर शाम वाल्मीकि नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष उतम कुमार नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने वाल्मीकि नगर में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील के साथ-साथ रामनवमी पर्व पर शांति बनाए रखने की अपील की। विधि व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाली। शांति एवं विधि व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।भीड नियंत्रण के संबंध में दिशा-निर्देश दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों के साथ थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकला। पुलिस का फ्लैग मार्च गोल चौंक, मुख्य सड़क होते टंकी बाजार, हवाई अड्डा चौंक, विजयपुर तक किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों में पुलिस अवर निरीक्षक रत्नेश कुमार, उदय सिंह, विनय कुमार सिंह, एएसआई नवलेश सिंह,पीएसआई रेशमी कुमारी,रीतु कुमारी के अलावा कई पुलिस अधिकारी के साथ महिला व पुरुष जवान आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!