Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम गंडक नदी में युवक ने लगाई छलांग, खोज जारी।

गंडक नदी में युवक ने लगाई छलांग, खोज जारी।

0
229

युवक का कोई पता नहीं,  खोज में जुटी नेपाली पुलिस और एपीएफ।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के वाल्मीकि नगर में भारत-नेपाल को जोड़ने वाली ऐतिहासिक गंडक बराज के नेपाली क्षेत्र स्थित बाराज के फाटक नंबर 26 और 27 के बीच शनिवार की दोपहर एक व्यक्ति ने आत्महत्या की नीयत से गंडक बराज के डाउनस्ट्रीम में छलांग लगा दी।
गंडक बाराज पर मछली मार रहे नेपाली युवक राम बहादुर शिवपुर गढी निवासी ने इस घटना की सूचना नेपाल पुलिस और एपीएफ को दी। नेपाली एपीएफ के एस आई बल बहादुर थापा और त्रिवेणी चौकी के हवलदार ललित यादव और कई पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर युवक की खोजबीन की गई। किंतु समाचार लिखे जाने तक पानी में कूदे व्यक्ति की खोज बीन नेपाल एपीएफ और नेपाल पुलिस द्वारा जारी थी। बराज में कूदने वाले व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है,कि पारिवारिक कलह जैसे लफड़े इस घटना के कारण हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!