Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा, श्रद्धा भक्ति से करने पर...

मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा, श्रद्धा भक्ति से करने पर अद्भुत लाभ होता है-पं-भरत उपाध्याय

0
231

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण बिहार


मधुबनी बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड में स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने अपने निज निवास पर आयोजित मां भगवती की पूजा अर्चना कर कहा कि हर-घर में की जाने वाली नवमी की पूजा आज शनिवार को ही रात्रि काल में किया जाएगा। इसे भवान उत्पत्ति के साथ बसियउरा के रूप में भी मनाते है। यह पूजा महानिशा पूजन और घरों में अष्टमी नवमी के संयोग से किया जाता है। आज शनिवार के दिन महा अष्टमी व्रत और कुमारी का पूजन किया जायेगा।जबकि महानवमी एवं रामनवमी व्रत और बाहर की नवमी पूजा कड़ाही चढ़ाने वाला पूजन रामनवमी पूजन 6 अप्रैल रविवार को राम जन्मोत्सव के साथ मनाया जायेगा।नवरात्र की समाप्ति से सम्बन्धित हवन पूजा नवमी तिथि पर्यन्त 6 अप्रैल रविवार को सुबह से रात्रि 11 बज कर 13मिनट तक किया जायेगा।रामावतार का महापर्व श्रीराम नवमी 6 अप्रैल रविवार को ही होगा।नवरात्र व्रत की पारणा दशमी तिथि में प्रात: 7 अप्रैल सोमवार को की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!