Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन दो लड़कियो ने आपस मे रचाई शादी जीवन भर एक साथ रहने...

दो लड़कियो ने आपस मे रचाई शादी जीवन भर एक साथ रहने की खाई कसम

0
102

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण

योगापट्टी : बेतिया से शादी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के योगापट्टी प्रखंड के डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव में दो युवतियों ने आपस में ही शादी कर ली है। एक ने दूसरे की मांग में सिंदूर डाला और साथ में जीने मरने की कसमें खायीं है। दोनों लड़कियां आपस में रिश्तेदार हैं। दूल्हा बनी लड़की दुल्हन की बहन की ननद है। अब शादी की चर्चा जिले भर में हो रही है। परिजन इस शादी को मानने से इनकार कर रहे हैं और दोनों को समझाया-बुझाया जा रहा है।इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक लड़की दूसरे की मांग में सिंदूर डाल रही है। वह वीडियो में बता रही है कि उसका घर योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र की डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव के वार्ड- 4 में है। उसका नाम रेखा कुमारी है। वहीं दूसरी लड़की साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी प्रियंका कुमारी है। वायरल वीडियो में उसने यह भी बताया है कि दोनों का रिलेशन पांच माह से है। साठी की प्रियंका योगापट्टी की रेखा की भाभी की बहन है। इसी दौरान दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना हुआ। साथ रहते-रहते दोनों में प्रेम हो गया। दो दिन पूर्व दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली।शादी के बाद रेखा प्रियंका को लेकर अहिरौली स्थित अपने घर पहुंची। हालांकि कि परिजनों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। प्रियंका के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। परिजन दोनों को समझाने में जुटे हुए हैं। लेकिन दोनों मानने के लिए तैयार नहीं हैं और साथ जीने-मरने की कसमें खा रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!