Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ पर्व का हुआ...

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ पर्व का हुआ समापन।

0
103

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत- नेपाल सीमा पर स्थित महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली वाल्मीकिनगर धाम स्थित नारायणी के संगम तट पर लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व करने वाले छठ व्रत्तियां ने भारी संख्या में आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा के अवसर पर गुरुवार की शाम भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।वहीं शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत को संपन्न किया। छठ घाट पर हजारों की संख्या में उमड़ी भक्तों की भीड़ छठ पर्व की आस्था की प्रतीक है ।पूजा समिति के द्वारा छठ घाट मार्ग की साफ-सफाई के साथ प्रकाश की उत्तम व्यवस्था की गई थी। ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो सके। वही वाल्मीकिनगर पुलिस थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह चौकस दिखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!