Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम अपहृत व्यक्ति को बरामद कर उक्त घटना मामले में पुलिस ने तीन...

अपहृत व्यक्ति को बरामद कर उक्त घटना मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तारी।

0
277

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार

दिनांक 4.4.2025 को इरफान आलम ग्राम भंवरी थाना बलथर सिकटा थाना पर उपस्थित होकर प्रतिवेदित किए कि उनका छोटा भाई समीर आलम दिनांक 3.4.2025 को सायं में सिकटा बॉर्डर चौक स्थित दुकान से घर के लिए निकले जो अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं। यह भी बताएं कि उनके मोबाइल पर अज्ञात के द्वारा फोन कर डेढ़ लाख रुपया फिरौती की मांग की जा रही है।फिरौती की रकम नहीं देने पर जान मारने की धमकी मिल रही है।सूचना पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक मैनाटांड के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए सिकटा थाना द्वारा तकनीकी शाखा के सहयोग से अपहृत को छपैनियां सरेह से बरामद कर तीन की गिरफ्तारी की गई है। इस संबंध में सिकटा थाना कांड संख्या 56/2025 अंकित कर तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।शेष की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!