Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन अखंड भारत के चक्रवर्ती राजा सम्राट अशोक का 2329 वीं तथा वीर...

अखंड भारत के चक्रवर्ती राजा सम्राट अशोक का 2329 वीं तथा वीर शिरोमणि बाबा चौहड़मल का 712 वीं जयंती मनाया

0
301

महापुरुषों के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व विचारों से सीख लेने की जरूरत – किरण देव यादव

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण बिहार

खगड़िया। देश बचाओ अभियान एवं बुद्धिजीवी नागरिक मंच के बैनर तले बड़ी कोठिया गांव में चक्रवर्ती सम्राट अशोक का 2329 वीं जयंती तथा वीर शिरोमणि बाबा चौहड़मल का 712 वीं जयंती मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया। उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक का जन्म 29 मार्च 304 ईसा पूर्व को पाटलिपुत्र में हुआ था तथा वीर शिरोमणि चौहरमल का जन्म 4 अप्रैल 1313 में मोकामा टांड़ में हुआ था।
श्री यादव ने कहा कि अखंड भारत के चक्रवर्ती राजा सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध में भयंकर रक्तपात के बाद हृदय परिवर्तन कर सत्य अहिंसा शांति के रास्ते पर बुद्धम शरणम गच्छामि के मूल मंत्र को आत्मसात किया। वहीं बाबा बीर चौहरमल ने सामंतवाद मनुवाद के विरुद्ध संघर्ष किया। वे सच्चे अर्थों में लोकनायक थे, जिन्होंने दलित शोषित पीड़ित वंचित गरीबों के हक हकूक अधिकार को लेकर व्याप्त रूढ़िवादी मनुवादी सामंतवादी व्यवस्था के खिलाफ अनवरत संघर्ष किये। कार्यक्रम में शिक्षक नेता सरवन कुमार, होमगार्ड संघ के नेता दिनेश यादव, अभियान के संयोजक मधुबाला, उमेश ठाकुर, पूर्व फौजी सीताराम यादव, हीरालाल यादव, धीरेन्द्र यादव, उदयकांत झा आदि ने कहा कि महापुरुषों कि जयंती मनाना एवं उनके जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व विचारों से सीख लेने की जरूरत पर बल दिया। सबों ने एक स्वर में देश बचाओ अभियान की पहल की सराहना किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!