Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम पुलिस ने नाबालिक अपृहीत लड़की को किया बरामद।

पुलिस ने नाबालिक अपृहीत लड़की को किया बरामद।

0
120

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

30/25 की वाल्मीकिनगर थाना कांड संख्या के अपृहित नाबालिक लड़की को वाल्मीकिनगर पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद जिले के रामोल थाना क्षेत्र से बरामद कर वाल्मीकिनगर लाई है।इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि नाबालिक अपहृता लड़की गुजरात में है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार सदस्यीय टीम गठित कर पुलिस अवर निरीक्षक उत्तम कुमार के नेतृत्व में साधना कुमारी,सौरभ कुमार और दिनेश कुमार को गुजरात भेजा गया।जहां रामोल थाना के मदद से उक्त लड़की को बरामद कर लिया गया।वहीं बरामद लड़की के निशानदेही पर अपहरण कर्ता आरोपी लड़का के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।साथ ही बताया कि बरामद लड़की के फर्द बयान के लिए न्यायालय में भेजने की तैयारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!