मैकेनिकल के मुख्य अभियंता ने गंडक बराज का किया निरीक्षण।

0
2

मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों को दिया कई आवश्यक दिशा-निर्देश।

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर स्थित भारत-नेपाल सीमा के ऐतिहासिक गंडक बराज के नियंत्रण कक्ष ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा गंडक फाटक आदि का मुख्य अभियंता सिंचाई यांत्रिक जल संसाधन विभाग पटना सुनील कुमार के द्वारा गुरुवार की दोपहर बाढ़ पूर्व तैयारी का जायजा को लेकर गंडक बराज नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया ।उन्होंने गंडक बराज कंट्रोल रूम के ऑपरेटिंग सिस्टम से संबंधित स्काडा सिस्टम व मैन्युअल के अलावा ऑटोमेटिक सिस्टम का भी जायजा लिया। मुख्य अभियंता ने अभियंताओं के साथ गंडक बराज के 36 फाटकों के संचालन समेत उसके संरचना की स्थिति का स्थल निरीक्षण किया।छह आर डी मुख्य तिरहुत नहर,नौ आरडी त्रिवेणी नहर के जंक्शन का भी निरीक्षण मुख्य अभियंता के द्वारा किया गया। और मौके पर मौजूद उपस्थित सभी अभियंताओं को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता वाल्मीकि नगर सियाराम पासवान, मैकेनिकल अधीक्षण अभियंता मुजफ्फरपुर पूर्णेन्दु कुमार, सहायक अभियंता मैकेनिक जितेंद्र कुमार, सहायक अभियंता नेहा कुमारी, गंडक बराज के सहायक अभियंता रंजन कुमार कनीय अभियंता प्रमोद कुमार सिंह के अलावा कई अभियंता व कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here