बगहा अनुमंडल में हर्षोल्लास के साथ लोगों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

0
16

एसडीएम ने बगहा अनुमंडल मैदान में और एसपी ने विमलबाबू के मैदान में ध्वजारोहण किया

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल परिसर सहित अनुमंडल के सभी प्रखंडों में धूमधाम से 79वी स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। वही अनुमंडल मैदान में एसडीएम गौरव कुमार व विमलबाबू मैदान में बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज के द्वारा तिरंगा फहराया गया। जहां एसडीएम ने परेड का निरीक्षण किया। परेड में बिहार पुलिस, सैफ के जवान, स्काउट गाइड व निजी विद्यालयों के बच्चों शामिल हुए।


इधर पटखौली थाना में थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह, प्रखंड कार्यालय बगहा दो में बीडीओ बिड्डू कुमार राम, सीओ रवि प्रकश चौधरी,उपप्रमुख गुड्डू सिंह की उपस्थिति मे बगहा दो प्रमुख शिवकुमारी देवी व तथा तिरंगा फहराया। तो बगहा एक प्रखंड में बीडीओ प्रदीप कुमार की उपस्थिति में प्रमुख चंद्रावती ने झंडा फहराया। बीआरसी बगहा दो में बीईओ फूदन कुमार तथा बगहा एक बीआरसी में बीईओ पुरन शर्मा ने तिरंगा फहराया।

अनुमंडल अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ.अशोक कुमार तिवारी और पीएचसी बगहा दो में डा.राजेश सिंह नगर परिषद में सभापति पुष्पा गुप्ता, बगहा नगर थाना सहित बगहा रेलवे स्टेशन अधीक्षक संतोष पांडे ने झंडा फहराया। आजादी के महोत्सव को बगहा अनुमंडल के तमाम सरकारी और निजी जगहो पर झंडा तोलन किया गया।

बगहा के सभी विद्यालयों में झंडा तोलन किया गया। जिनमें माउंट वैली स्कूल, आदर्श मध्य विद्यालय , सनफ्लावर चिल्ड्रन’एस अकैडमी, सिटी मोंटसरी, इत्यादि प्रमुख शहर से लेकर गांव तक के कई जगहों पर झंडा फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों में खासा उल्लास देखने को मिला। बच्चे तिरंगा झंडा लेकर नगर में घूमते नजर आए। इसी के साथ सभी ने हर्ष उल्लास के साथ 15अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here