वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट
सीमावर्ती देश नेपाल के पहाड़ी व जल अधिग्रहण वाले क्षेत्रों में हो रही रुक-रुक कर बारिश के चलते गंडक बराज के जलस्तर में उतार चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है।गुरुवार को समाचार लिखे जाने तक गंडक बाराज का जलस्तर 80 हजार 1 सौ क्यूसेक दर्ज किया गया है। अभियंता और सिंचाई विभाग के कर्मियों की टीम गंडक बराज के जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। मानसून की कमी के कारण बारिश प्रभावित हो रही है। जिससे तराई क्षेत्र में धान की खेती प्रभावित हो रही है।किसान पंपिंग सेट के सहारे धान की रोपाई में जूट गए हैं।