शिक्षक, एससी एसटी कर्मचारी संघ व अम्बेडकर प्रेमियों ने अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम का किया आयोजन
जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी सहित भारी संख्या में आए अम्बेडकर प्रेमियों ने अम्बेडकर प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर किया नमन
संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर देश हित में अपने बेटों को खोकर, समतामूलक समाज के निर्माण में अहम योगदान दिए
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण,बिहार

भारतीय संविधान के निर्माता, शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती पर बगहा अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर स्थानीय शिक्षक तीरेन्द्र राम, शैलेश कुमार पासवान, सुनिल कुमार, अनुo जाति जनजाति कर्मचारी संघ एवं अम्बेडकर प्रेमी के तत्वाधान में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित उपस्थित गणमान्यजन के संयुक्त दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। ततपश्चात पूर्व विधान पार्षद राजेश राम, वाल्मीकिनगर विधायक रिंकू सिंह, बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, सेवानिवृत डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता, होमगार्ड डीएसपी, सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, नंदेश पाण्डेय आदि उपस्थित लोगों द्वारा डॉo भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया गया। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस पदाधिकारी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए भारी संख्या में अम्बेडकर प्रेमी महिला, पुरुष शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने भारतीय संविधान के रुप में उनके अभूतपूर्व योगदान, कीर्ति, शिक्षा, संघर्ष व समतामूलक समाज आदि की परिकल्पना के संदर्भ में अपने अपने विचार रखे। पूर्व एमएलसी राजेश राम व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने कहा कि बाबा साहब शिक्षित बनने, संगठित होने और संघर्ष करने का संदेश दिए जिसका परिणाम आज शिक्षित समाज व सामाजिक जागरूकता के रुप में दिख रहा है। शिक्षक सुनिल कुमार, शैलेश कुमार पासवान के आग्रह पर विधायक रिंकू सिंह ने प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण हेतु सीढ़ी निर्माण व सौंदर्यीकरण हेतु अन्य आवश्यक कार्य कराने का आश्वासन दिए। एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने डॉo अम्बेडकर के सिद्धांत को बताते हुए शिक्षा, कानून व न्याय पर जोर दिए। वहीं शिक्षक तीरेन्द्र राम ने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह शेर की तरह दहाड़ेगा। शिक्षा से ही पद व सम्मान मिलता है। एससी एसटी कर्मचारी संघ बगहा दो प्रखंड अध्यक्ष सह शिक्षक शैलेश कुमार पासवान ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति व समाज का विकास होगा। सुनिल कुमार ने कहा कि संविधान निर्माता डॉo भीमराव अम्बेडकर के ज्ञान, संघर्ष व दूरदर्शिता का परिणाम तथा लोकतंत्र की नींव एवं जनता के अधिकार का आधार है भारतीय संविधान। यह भारतीय लोकतंत्र का पवित्र पुस्तक है। शिक्षक सुनिल कुमार, तीरेन्द्र राम व शैलेश कुमार पासवान सहित उपस्थित लोगों ने प्रतिमा स्थल का जीर्णोद्धार करने व नगर में अम्बेडकर भवन, पुस्तकालय आदि बनवाने का अनुरोध करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किए। मालूम हो कि इन शिक्षकों व संघ के द्वारा ही पूर्व संध्या पर साफ-सफाई एवं सजावट किया गया।वहीं कैलाशनगर, रामपुर आदि गाँव से हजारों की संख्या में युवा, महिला, पुरुष का जत्था शांतिपूर्ण जुलुस के रुप में अम्बेडकर प्रतिमा स्थल तक आया और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा डॉo अम्बेडकर के विचार, सिद्धांत को मानते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दुहराया। जयंती पर पुरे दिन लोग आते गए और बाबा साहब को नमन कर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे।मौके पर बगहा दो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फुदन राम, जयप्रकाश ‘प्रकाश’, पूर्व मुखिया रामदास राम, पूर्व वार्ड पार्षद जीतेन्द्र राम, अम्बिका राम, कयूम अंसारी, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार राम, दिलीप कुमार, सतीश यादव, भज्जु राम, बिपिन कुमार चौधरी, ताराचंद राम, प्रमोद राम, मनोज कुमार, अभय सिंह, रमजान अतहर, राजेंद्र राम, वीरेंद्र राम आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।