ऑपरेशन सिंदूर पर बगहा में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा।

0
24

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा में बीजेपी ने शुक्रवार की दुपहर को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह आयोजन भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में दिखाए गए अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करने के उद्देश्य से किया गया। तिरंगा यात्रा बगहा नगर स्थित भाजपा कार्यालय से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे नारों से पूरा बगहा में वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।

वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति

इस कार्यक्रम के दौरान राज्य सभा सांसद सतीश चंद्र दुबे, बगहा विधायक राम सिंह, सहित कई भाजपा के नेता गण की उपस्थिति रही।
बतादे की जहा हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

500 किमी अंदर घुसकर सेना ने किया था दुश्मन का सफाया

राज्य सभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के रावलपिंडी तक 500 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकियों के लॉन्चिंग पैड को ध्वस्त किया। सेना ने नौ हवाई अड्डों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और सैन्य मुख्यालय के एयरबेस को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि परमाणु संयंत्र पर हमला करने का अवसर होने के बावजूद सेना ने आम नागरिकों को ध्यान में रखते हुए संयम बरता और मानवता का परिचय दिया।

देश और सेना के सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

यह तिरंगा यात्रा किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश और सेना के सम्मान में आयोजित की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सैन्य ताकत में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है और सरकार लगातार सेना को सशक्त करने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा माहौल

हाथों में तिरंगा लिए नागरिकों और कार्यकर्ताओं की लंबी कतारें देशप्रेम की भावना को दर्शा रही थीं। यात्रा में शामिल हर व्यक्ति के चेहरे पर गर्व और उत्साह साफ झलक रहा था। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और शहीदों को नमन के साथ किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here