एसएसबी के 65वी वाहनी द्वारा बिहार पुलिस के 230 नव आरक्षियों का प्रशिक्षण शुरू

0
2

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

सशस्त्र सीमा बल के 65वी वाहनी द्वारा बिहार पुलिस के 230 नव आरक्षियों का प्रशिक्षण का शुरुआत बुधवार को एसएसबी कैंप बगहा में शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण समारोह का उद्घाटन सशस्त्र सीमा बल और बिहार पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारी ने किया। जिसमें एस सुब्रमण्यम उप महानिरीक्षक क्षेत्र मुख्यालय एसएसबी बेतिया, हरीकिशोर राय उप महानिरीक्षक बिहार पुलिस चंपारण क्षेत्र, सुशांत कुमार सरोज पुलिस अधीक्षक बगहा, नंदन सिंह मेहरा कमांडेंट 65 एसएसबी वाहनी के मौजूदगी में इस प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन किया गया। इस प्रशिक्षण में बिहार पुलिस के 230 नव आरक्षियों को 10 माह का प्रशिक्षण सशस्त्र सीमा बल द्वारा दिया जाएगा। जिसमें नव चयनित आरक्षियों को प्रशिक्षण प्रदान करने का उद्देश्य अनुशासित सजग और सक्षम पुलिस के रूप में तैयार करना है। जिसमें शारीरिक अभ्यास योग , ड्रिल, नई तकनीक, आधुनिक हथियारों का संचालन , युद्ध कौशल, आदि प्रशिक्षण दिया जाएगा। 65 वी वाहनी के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा ने बताया कि यह पूरे प्रशिक्षण दो सुरक्षाबलों के बीच एकता, समन्वय और राष्ट्र निर्माण की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह राज्य और केंद्रीय बलों के बीच विश्वास और सहयोग को और सुदृढ़ करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here