वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

विश्व सनातन धर्म सीता माता मंदिर वाल्मीकि आश्रम समिति के द्वारा सोमवार को वार्षिक पूजन तथा धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए नेपाल के लुंबिनी प्रदेश सरकार के वन तथा पर्यावरण मंत्री देवकरण कलवार ने बताया की वाल्मीकि आश्रम त्रेता युग से जुड़ा प्रसंग होने के साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पुत्रों का जन्मस्थली तथा जगत जननी सीता माता का धरती प्रवेश स्थल भी है। इसलिए इसकी महिमा अपरंपार है। लेकिन वाल्मीकि आश्रम का विकाश नही होने का मुख्य कारण नेपाल के राजनेता तथा उच्च अधिकारी और कर्मचारी हैं। ये राजनेता तथा अधिकारी जब दर्शन करने वाल्मीकि आश्रम पहुंचते है,तो यहां के विकाश को लेकर विभिन्न तरह के आश्वासन यहां आम जनता तथा मंदिर समिति को देते है। लेकिन जब ये राजनेता और अधिकारी वाल्मीकि आश्रम का दर्शन करके यहां से जाने के बाद वाल्मीकि आश्रम के विकास की बात को भूल जाते है। इसलिए वाल्मीकि आश्रम का विकाश नही हो पाया है। वही विश्व सनातन धर्म स्थापनार्थ समिति के केंद्रीय अध्यक्ष दीपक जंग राय मांझी ने बताया की वाल्मीकि आश्रम में अत्यंत धिमी गति से विकास का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसलिए इस तरफ संघ,प्रदेश तथा स्थानीय निकाय के द्वारा गुरु योजना बनाकर आगे बढ़ाना होगा।