हज यात्रा 2025 के लिए सऊदी अरब के शाह सलमान के विशेष मेहमान बने सईद सिद्दीकी, भारत से केवल 30 लोगों को मिला यह सम्मान!

0
66

पूरे विश्व से 1300 लोगों को आमंत्रण,

रमेश ठाकुर ,
रामनगर -नरकटियागंज, प०चंपारण(बिहार) 03-06-2025

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के पंचायती राज विभाग के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के रामनगर निवासी समाजसेवी सईद सिद्दीकी को हज यात्रा 2025 के लिए सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ द्वारा विशेष शाही मेहमान (Royal Guest) के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह सम्मान भारत के केवल 30 लोगों को मिला है, जबकि पूरी दुनिया से 1300 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
इस ऐतिहासिक आमंत्रण में सईद सिद्दीकी के साथ उनकी माता जी और बड़े भाई को भी आमंत्रित किया गया है, जो उनके परिवार और समाज के लिए एक गर्व का क्षण है।

मक्का शरीफ़ से अपने भावुक संदेश में उन्होंने कहा:

“यह अल्लाह का करम और शाह सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ का एहसान है कि मुझे, एक अदना सेवक को, इस मुक़द्दस धरती पर आमंत्रित किया गया।

यह मेरे जीवन का सबसे अनमोल और आध्यात्मिक अनुभव है। मैंने यहाँ खड़े होकर भारत की तरक्की, अमन, एकता और भाईचारे के लिए दिल से दुआ की है। इस पवित्र अवसर पर मुझे और मेरे परिवार को जो सम्मान मिला, वह ताउम्र याद रहेगा।” सईद सिद्दीकी वर्षों से समाज सेवा, पारदर्शिता, आरटीआई जागरूकता और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शरद पवार जी के नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी यह वैश्विक उपस्थिति न केवल उनकी सामाजिक सेवाओं का सम्मान है, बल्कि भारत की विविधता, सहिष्णुता और सर्वधर्म समभाव का प्रतीक भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here