वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर पुलिस द्वारा वारंटी के विरुद्ध चलाए गए अभियान में गोनौली के भयहिया टोला से दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रमेश यादव एवं दीपचंद्र साह की गिरफ्तारी उनके घर से की गई है। उन्होंने आगे बताया कि दोनों को रविवार को न्यायिकहिरासत में बगहा भेज दिया गया है।