कांग्रेस बिहार प्रभारी के लौरिया में स्वागत के बाद, मदनपुर के महिला संवाद कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर साधा निशाना :- सुशील पासी

0
40

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, जैसे – जैसे बिहार विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे सभी राजनीतिक पार्टियां अपना – अपना तैयारिया शुरू कर दी है । आज उसी कड़ी में चंपारण की धरती वाल्मिकीनगर के मदनपुर में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार विधानसभा प्रभारी सुशील पासी पहुंचे। जहां महिला संवाद कार्यकम में महिलाओं को कांग्रेस पार्टी में सदस्यता दिलाने के साथ महिलाओं के अधिकार पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में गठबंधन की सरकार बनती है तो जरूरत मंद महिलाओं को 25 सौ रुपए देकर उनकी सहायता करने की बात कही। जहां गठबंधन के तरफ़ से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही कांग्रेस के महिला संवाद कार्यकम में राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार पासी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा कि उजवला योजना को जिस प्रकार से महिलाओं के साथ धोखा किया गया है। जो 4 सौ का गैस को 12 सौ रुपए में देकर महंगाई की मार से त्रस्त कर दिया है। हिन्दुस्तान के आम जनमानस के थाली से दाल ही गायब कर दिया भाजपा की सरकार। बिहार में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार सरकारी नौकरशाहों के बीच बढ़ी है। जिसको लेकर आम लोग परेशान हैं।

सुशील पासी ने कहा कि बिहार सरकार गरीबों का दुश्मन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं हैं वो तो केवल भाजपा के प्रधानमंत्री रह गए हैं।जो सभी राज्यों में चुनाव के समय भाजपा का प्रचार करने पहुंच जाते हैं। भाजपा की सरकार 2014 में काला धन वापस लाने के लिए देश के साथ वादा किया था। लेकिन भाजपा नेता की संलिप्तता के चलते आज तक वह वादा जुमलेबाजी की सरकार बन कर रह गई है। उन्होंने वाल्मिकीनगर विधान सभा प्रत्याशी के रूप में सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा पर विश्वास जताया। साथ ही महिला संवाद कार्यकम की सफल व्यवस्था पर सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा को आभार जताया। इस संवाद कार्यक्रम में गठबंधन को कैसे जीत दिलानी है और बिहार में सरकार बनानी है इस पर चर्चा हुई और सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं और छोटे बड़े नेताओं ने संकल्प ली कि आज से हमलोग गठबंधन के कार्यकर्ता हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here